सोने की ईट के चक्कर में बमबाजी, फायरिंग
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_6607.html
जौनपुर: बदलापुर मरगूपुर गांव की केवट बस्ती में सोने की ईट लूटने के
चक्कर में धावा बोलकर बदमाशों ने बमबाजी व फायरिंग किया। हमले में
पिता-पुत्र जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया।
शुक्रवार की रात 11 बजे हुई इस वारदात से गांव के लोग सहम गए हैं। पुलिस
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन किया।
तीन की संख्या में सशस्त्र बदमाश अमरजीत बिंद के घर पहुंचे। वहां छप्पर में सो रहे उसके पिता बुद्धिराम का गला दबाने लगे। उनकी चीख सुनकर बहू सुदामा व अमरजीत का पुत्र अभिषेक दौड़े तो बदमाश उन्हें भी मारने-पीटने लगे और सोने की ईट की मांग करते रहे। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचने लगे तो बदमाशों ने दो बम फेंका तथा तमंचे से फायरिंग की, जिससे अभिषेक व अमरजीत घायल हो गए। अफरा-तफरी में बदमाश भागने लगे लेकिन ग्रामीणों की घेराबंदी में एक हाथ लग गया। पेड़ में बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई।
घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की सूचना पर एएसपी सुरेश्वर मिश्र, सीओ सर्वजीत शाही ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अमरजीत की तहरीर पर पकड़े गए बदमाश अर्जुन पांडेय निवासी खनिया थाना जयसिंहपुर सुल्तानपुर व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। इनके ऊपर विभिन्न जनपदों में कई मामले दर्ज हैं।