व्यक्तित्व व कृतित्व से महान होता है व्यक्तिः जगदीश नारायण
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_8001.html
जौनपुर। जिनमें प्रबल से कल्प शक्ति की पराकाष्ठा हो और हर कठिनाइयों को हंसते हुये झेलने की क्षमता हो, वह मानव नहीं, बल्कि महामानव की श्रेणी में आते हैं। समाज में मनुष्य के कृतित्व से ही उसके व्यक्तित्व का पता चलता है और उसी व्यक्तित्व से मनुष्य समाज में स्वर्णिम होता है। समाज के हित में कार्य करने वालों की छवि सुशोभित रहती है। ऐसे व्यक्ति निष्ठा के पुजारी, पुरूषार्थी एवं सत्य के प्रतीक होते हैं। उक्त बातें खुटहन क्षेत्र के श्रीकृष्ण इण्टर कालेज गजेन्द्रपुर के संस्थापक विक्रमाजीत सिंह की मूर्ति अनावरण समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कही। उन्होंने कहा कि स्व. सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना करके सराहनीय कार्य किया है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री सुभाष पाण्डेय, डा. मनोज सिंह, केके सिंह, जयसिंह बाबा, डा. ओम प्रकाश सिंह, डा. लाल साहब सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बदलापुर विधायक ओम प्रकाश दूबे ‘बाबा’ एवं संचालन प्रवक्ता हरिनाम सिंह ने किया। इस अवसर पर राम आसरे यादव, विनोद तिवारी, रमाकांत सिंह, डा. राजीव सिंह, डा. ओपी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
