संत गाड्गे की 138वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी

जौनपुर। महान संत परमपूज्य महात्मा गाड्गे जी का 138वां जन्म समारोह रविवार को जिला पंचायत के सभागार में मनाया गया जहां मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव रहे जबकि अध्यक्षता सुभाष चन्द्र कन्नौजिया अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कन्नौजिया हितकारिणी समिति ने किया। इस दौरान उपरोक्त अतिथियों सहित सपा जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने संत गाड्गे के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही डा. विनोद कुमार ने कहा कि समाज के गरीबों व जरूरतमंदों को चिकित्सकीय सेवा सहित अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति का प्रयास आजीवन करता रहूंगा। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा चैधरी को जनपद के प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमृत लाल व विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्रीनाथ, अच्छे लाल कन्नौजिया, सत्य प्रकाश, सुभाष कन्नौजिया, मंजय कन्नौजिया, धर्मराज कन्नौजिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

खबरें 1531109399199146533

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item