
जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार में संचालित आर0 सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल का 6वां वार्षिकोत्सव मना जहां विद्यालय के बच्चों ने नृत्य, नाटक, प्रहसन व मिमिक्री करके लोगों का मन मोह लिया। साथ ही देशभक्ति के गीत व लोक नृत्य को लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुये बच्चों की प्रशंसा किया। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता यादवेन्द्र दत्त चतुर्वेदी ने विद्यालय द्वारा बच्चों के लिये किये जाने वाले विविध प्रयास एवं जुटाई जाने वाले संसाधनों की प्रशंसा किया। इसके अलावा विद्यालय के डायरेक्टर दिनेश गुप्ता ने भविष्य में बच्चों के लिये ज्ञान व खेल दोनों को अधिक विकसित करने पर बल दिया। साथ ही बच्चों के प्रोत्साहन हेतु खेलकूद से सम्बन्धित पुरस्कार भी वितरित किया। अन्त में संस्थापक सदस्य/विधि सलाहकार विनोद श्रीवास्तव ने अभिभावकों के जागरूक रहने व अपने बच्चों के शिक्षा में गुणवत्ता परख पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने माता-पिता से बच्चों के स्वावलम्बी बनने हेतु बच्चों को स्वयं संघर्ष करने देने की बात कही। इसके अलावा फारूख सियर, विवेक तिवारी, राजकुमार, दीक्षा मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर आशीष गुप्ता, पंकज सिन्हा, गौतम आनन्द, शशि मौर्य, नीरज श्रीवास्तव, फेरन राम चैरसिया उपस्थित रहे।