सद्भावना क्लब ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

जौनपुर। सद्भावना क्लब ने नगर के गौशाला परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जहां सर्वप्रथम सद्भावना तरूण क्लब के पूर्व अध्यक्ष सद्. सुशील वर्मा एडवोकेट व महेश सेठ ने ईश वंदना किया। तत्पश्चात् सद्भावना क्लब के अध्यक्ष सद्. डा. अवधेश नन्दन सिंह, सचिव अरूण सिंह, संयोजक आशीष त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारम्भ किया। इसके बाद बच्चों, महिलाओं, क्लब के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। इसी क्रम में अध्यक्ष डा. अवधेश ने संस्थापक अध्यक्ष सद्. डा. वी. सहाय, सदस्य/पूर्व अध्यक्ष डा. विमला सिंह, बांके लाल मौर्य, योगेश भाटिया, राकेश चन्द्र मौर्य एडवोकेट, संतोष गुप्ता, फूलचन्द्र शाह को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। अन्त में डा. विमला सिंह, डा. शशि सिंह व निवर्तमान सचिव सन्नी शर्मा ने राष्ट्रगान किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक आशीष त्रिपाठी एवं धन्यवाद अरूण सिंह तथा सद्. राकेश मौर्य एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर रामजीत मौर्य, संजय सेठ, नरेन्द्र गुप्ता, त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, कौशल पाठक, अभिलाष गुप्ता, जतन मौर्य, विनोद साहू, राजेश विश्वकर्मा, संदीप सेठी, सुधीर साहू, रजनीश साहू, अनिल साहू उपस्थित रहे।

Related

खबरें 4386886258343944220

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item