जेकर नाथ भोलेनाथ उ अनाथ कइसे होई

पूजन-अर्चन के साथ घण्टे-घडि़यालों की गूंज से माहौल शिवमय
    जौनपुर। हिन्दू धर्म का पवित्र पर्व ‘महाशिवरात्रि’ गुरूवार को जनपद के सभी क्षेत्रों में पूरी आस्था एवं विश्वास के साथ परम्परागत ढंग से मना। देखा गया कि प्रातःकाल से ही शिव मंदिरों के घण्टे-घडि़याल बजने लगे तथा श्रद्धालु दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक के साथ औघड़दानी शिव को धतूर, मदार, बेलपत्र, भांग, बेर, फूल, माला चढ़ाकर पूजा-अर्चन किये। गुरूवार को सभी भक्त स्नानादि के बाद मंदिरों पर कतार में लग गये। दिन भर जहां घण्टे-घडि़यालों की आवाज शिवालयों में गूंजती रही, वहीं जगह-जगह कांवरिया संघ सहित अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं ने भण्डारे का आयोजन किया। गांवों में भांग के साथ ठण्डई का रसास्वादन कर लोगों ने शिव के प्रति अपनी आस्था जतायी। जनपद के त्रिलोचन महादेव, जफराबाद के जोगीवीर मंदिर, शम्भूगंज के साईंनाथ मंदिर, करशूलनाथ मंदिर, गौरीशंकर मंदिर सुजानगंज, बिलवाई स्थित महादेव मंदिर, केराकत के गोमतेश्वर महादेव, अजोसी महावीर मंदिर सिकरारा, शाही पुल के नीचे गोमतेश्वर महादेव, विसर्जन घाट, गोपी घाट, नखास, ओलन्दगंज चैरा माता मंदिर, लाइन बाजार के शिव मंदिर, संकट मोचन मंदिर, शेषपुरा सहित अन्य शिवालयों में तांता लगा रहा।
    नौपेड़वा संवाददाता के अनुसार शम्भूगंज में स्थित ऐतिहासिक साईंनाथ मंदिर में हजारों लोगों ने दर्शन-पूजन किया जहां सुबह से लगी भीड़ देर शाम को समाप्त हुई। यहां सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष बक्शा रवीन्द्र श्रीवास्तव मयफोर्स पूरी मुश्तैदी डटे रहे जबकि अपर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण ओपी पाण्डेय चक्रमण करते नजर आये। वहीं दर्शनार्थियों की सेवा एवं व्यवस्था में मंदिर की पुजारिन माला शुक्ला सहित तमाम सम्बन्धित लोग दिखायी दिये।

Related

खबरें 7349864972746775320

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item