बेलाल चैंपियन, अकबर बने उप विजेता

जौनपुर : खेतासराय नगर में बुधवार की रात बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बेलाल अहमद चैंपियन व अकबर को उपविजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन वसीम अहमद ने कहा कि आज के परिवेश में युवा परिश्रम करने से भाग रहा है जिससे वह घातक बीमारियों की चपेट में आ रहा है। व्यायामशाला से जुड़ने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ होगा। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि व्यायाम से हमारा शरीर स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल के गयास खान, अलीम कुरैशी व शफीउल्ला कुरैशी ने पारा कमाल निवासी बेलाल अहमद को विजेता तथा सुम्भुलपुर निवासी अकबर को उप विजेता घोषित किया जबकि खेतासराय के अमित सोनकर तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अलीम, गयास खान, असलम खान, शमीम अहद, गुड्डू, सफी उल्लाह आदि शामिल रहे। आयोजक अलीम ने आगतों के प्रति आभार जताया।

Related

खबरें 376000550569359591

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item