किसानो ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया पंचायत
https://www.shirazehind.com/2014/02/blog-post_688.html
जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने पंचायत किया। पंचायत ने किसानो के लिए 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा। किसानो की प्रमुख मांगे थी किसानो के खेत तक पानी पहुँचाया जाया , किसानो के एक लाख रूपये तक के बंधक रखी गई जमीनो को मुक्त कराया जाय , आत्महत्या करने वाले किसानो के परिजनो को दस लाख रूपये मुआवजा दिया जाय , किसानो को कम से कम 18 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जाय समेत कई महत्वपूर्ण मांग शामिल है।

