माता-पिता के आशीर्वाद से ही विकास संभव:दिनेश टंडन

जौनपुर : लायंस क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को कुमुद विहार पचहटिया में माता-पिता व वृद्धों के प्रति कर्तव्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि माता-पिता के प्रति अपने परम कर्तव्य का निर्वहन करने के बाद जो सुख व आनंद का अनुभव होता है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। माता-पिता के आशीर्वाद से ही व्यक्ति विकास करता है। विशिष्ट अतिथि संस्था के जोन चेयरमैन वीएस उपाध्याय ने कहा कि माता-पिता वृद्ध होने पर स्वास्थ्य से कमजोर हो जाते हैं। इसलिए इनके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी तीर्थ यात्रा है। संस्थाध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना ही सबसे पुण्य कार्य है। यही हमारी संस्कृति, रीति-रिवाज व परंपरा भी रही है। सचिव सै. मो. मुस्तफा ने कहा कि मां-बाप की सेवा व सम्मान करने पर ही स्वर्ग में जगह मिलती है। बेटे के हक में मां-बाप द्वारा की गई दुआएं जल्द पूरी होती हैं। इस अवसर पर वृद्धों का आदर व सम्मान करने की प्रेरणा देने के लिए संस्था के पांच वृद्ध सदस्यों डा. आरपी रस्तोगी, डा. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र गुप्ता, महेंद्र नाथ सेठ, विद्याधर उपाध्याय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अंत में मनोज चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया। संचालन अशोक मौर्य ने किया। इस अवसर पर डा. एनके सिन्हा, डा. अजीत कपूर, अरुण त्रिपाठी, शकील अहमद, डा. एमएम वर्मा, सुनील त्यागी, सोमेश्वर केसरवानी, डा. सौरभी, मदन गुप्ता, गोपीचंद्र साहू, अनिल बैंकर, रविंद्र प्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, अमित पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Related

खबरें 8448460414099523288

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item