मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लगे है लाखों युवा: त्रिपाठी

जौनपुर। लखनऊ में होने वाली विजय शंखनाद महारैली उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में बन रहे अनुकूल वातावरण का सबूत होगा, जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में भाजपा की 80 सीटों पर विजय के रूप में सामने आयेगा। उपरोक्त बातें भाजपा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने शुक्रवार को सदर चुंगी स्थित भाजपा के कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की रैली योजना बैठक में की। 2 मार्च को लखनऊ में होने वाली रैली को महानतम रैली बनाने की अपील करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील सेठ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी पर जितने हमले कांग्रेस कर रही है मोदी की लोकप्रियता उतनी ही बढ़ती जा रही है। इसका परिणाम 2 मार्च की रैली में दिखेगा। भाजपा सूचना व तकनीकी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ राय ने कहा कि अब लाखों युवा फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से रैली में भाग लेने के लिए अपना समर्थन दे चुके हैं और लाखों युवाओं ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पर्णकालिक कार्यक्रम बनाकर चुनावी मैदान को फतह करने के लिए आगे आने का संकल्प लिया है। भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष रामकृष्ण नारायणन ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जौनपुर से मोटरसाइकिल से 5 सौ की संख्या में 2 मार्च को लखनऊ रमाबाई अम्बेडकर मैदान पहुंचेंगे। पूर्व नगर उपाध्यक्ष सरदार जसविन्दर सिंह ने कहा कि देश को कांग्रेस मुक्त भारत का सपना जो मोदी ने देखा है, वह धीरे-धीरे पूर्ण हो रहा है। भारत में अब सुराज की स्थापना होगी। बैठक में प्रमुख रूप से अनिल जायसवाल, आलोक मिश्र, शिव कुमार यादव, विष्णु सेठ, राजकुमार बिन्द, घनश्याम गुप्ता, धर्मेन्द्र मोदनपुर, रामजी सोनी, अमरजीत सिंह, दीपक साहू, सुशील सिंह, अखिलेश सिंह, मो. इमरान, नरेन्द्र मौर्य, रेनू मौर्या, मनीष सेठी, दीपचन्द सोनी, पं. रजनीकान्त द्विवेदी, महेश सेठ आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 8111411858744253597

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item