
जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के ऊपर हुये विधानसभा भवन के सामने पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज में घायल किये जाने का मामला भड़क उठा। इसी को लेकर नगर अध्यक्ष विकास शर्मा के आवास से बुधवार को एक विशाल जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने नगर के कोतवाली चैराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष परविन्द चैहान के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष महेश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की गुण्डागर्दी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुशील मिश्रा, आशीष तिवारी, विनीत अग्रवाल, अभिषेक सिंह, गौतम गुप्ता, राजवीर सिंह राजा, धर्मपाल कन्नौजिया, नीरज जायसवाल, प्रशांत सिंह, प्रदीप जायसवाल, इमरान खान, सुयश गांधी, कृष्णकांत साहू, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव, शनी रावत, गौरव उपाध्याय, रहबर अली, फैजान खान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।