वर्तमान परिवेश में मार्शल आर्ट की उपयोगिता निश्चित रूप से बढ़ीः स्वामी चिन्मयानन्द

जापान कराते डू केन्यू रियू उत्तर प्रदेश ने सफल खिलाडि़यों को दिया ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र
 जौनपुर। वर्तमान परिवेश में मार्शल आर्ट (कराते) की उपयोगिता काफी बढ़ गयी है। छात्राओं, युवतियों व महिलाओं के साथ जिस तरह से हिंसक व उत्पीड़नात्मक घटनाएं बढ़ी हैं, ऐसे में उन्हें आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण की आवश्यकता है। मार्शल आर्ट निश्चित रूप से जापान ने विकसित किया है लेकिन यह कला भारत से ही गयी होगी। जौनपुर के खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो रहे हैं, यह जनपद के लिये नहीं, बल्कि प्रदेश के लिये गौरव की बात है। उक्त बातें जापान कराते डू केन्यू रियू उत्तर प्रदेश द्वारा ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानन्द जी महाराज ने कही। नगर के तारापुर कालोनी में स्थित मां दुर्गा जी विद्यालय के प्रांगण में आयोजित यह पुरस्कार वितरण समारोह बीते 26 फरवरी को केरल के कलपेट्टा में स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय पर आयोजित परीक्षा में सफल खिलाडि़यों को सम्मानित करने के लिये हुआ था। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह एडवोकेट सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये इस खेल की विधा पर चर्चा किया। इसके पहले आनन्द प्रेमधन एडवोकेट, संतोष सोनी, सुशील उपाध्याय, संजय पाठक, रामजी जायसवाल सहित अन्य लोगों ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने सफल खिलाड़ी संतोष सेठ, शकील गूजर, मनीष कुमार, संदीप कुमार, गौरव सिंह, आलोक यादव, बलजीत सिंह, ब्रजेश विश्वकर्मा को ब्लैक बेल्ट का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी क्रम में आयोजन समिति के सदस्य संतोष सेठ ने मुख्य अतिथि स्वामी जी, शकील गूजर हरिश्चन्द्र सिंह व रामजी जायसवाल ने ओंकार नाथ उपाध्याय को स्मृति चिन्ह भेंट किया। समारोह की अध्यक्षता ओंकारनाथ उपाध्याय व संचालन शकील गूजर ने किया जबकि आभार जापानी कराते डू केन्यू रियू उत्तर प्रदेश के महासचिव संतोष ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर पत्रकार राजकुमार सिंह, स्वाती सिंह, शशि मौर्या, अरूण पाल, सुरेन्द्र यादव सहित सैकड़ों खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related

खबरें 6270905206074423606

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item