24 अप्रैल को होगा दीवानी अधिवक्ता संघ चुनाव

जौनपुर : दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ का चुनाव 24 अप्रैल को होगा। 26 को नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम की घोषणा होते ही चुनाव अधिकारी ने चुनाव समिति गठित करते हुए पोस्टर बैनर हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। गुरुवार को दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव की तिथि घोषित करते हुए चुनाव अधिकारी पूर्व बार अध्यक्ष आरपी सिंह ने कार्यक्रम का विवरण देते हुए बताया कि 14 व 15 अप्रैल को नामांकन, 16 अप्रैल को पर्चो की जांच, 17 को नाम वापसी की तिथि घोषित की गई है। श्री सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। उन्होंने चुनाव समिति में पूर्व अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, तुलसी राम यादव, गौरीशंकर मिश्र, सुभाष चंद्र यादव, राजीव गुप्ता व रजनीश पांडेय को सदस्य बनाया है। उन्होंने उम्मीदवारों को सचेष्ट किया है कि कचहरी परिसर में लगाए गए अपने पोस्टर बैनर हटवा लें अन्यथा प्रत्याशी होने पर उम्मीदवारी निरस्त समझी जाएगी।

Related

खबरें 4707764486946391619

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item