ट्रक खराब होने से पांच घंटे रास्ता जाम
https://www.shirazehind.com/2014/04/blog-post_8121.html
जौनपुर : गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप में जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर रामदयालगंज बाजार के पास गुरुवार को सई नदी पुल पर ट्रक का पहिया खराब होने से पांच घंटे तक जाम लगा रहा। 10 किलोमीटर की दूरी तक लगे जाम से आने-जाने वाले लोग गर्मी के कारण व्याकुल होकर वृक्षों का सहारा लेकर खड़े नजर आए। रसैना से लेकर पाली तक लगे जाम से निजात पाने के लिए नए रास्ते की तलाश में एक दूसरे से पूछ रहे थे कि कोई और रास्ता है जाने के लिए।
दो घंटे चले जाम के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने धीरे-धीरे एक-एक वाहन को खिसकाना शुरू कर दिया। इस दौरान यात्रियों और मरीजों का बुरा हाल रहा। कितने लोग तो वापस अपने घर चले गए। सुबह से निकले बच्चे अपने विद्यालय के लिए लेकिन वह फंसे रह गए जाम में। यात्री पानी पीने के लिए इधर उधर भटकते देखे गए। अगर जाम शुरू होते ही मड़ियाहूं पुलिस चेत जाती तो इतना लम्बा जाम नहीं लगता। बहरहाल बड़ी मशक्कत के पश्चात पांच घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ।

