विश्वविद्यालय में 97 करोड़ का बजट स्वीकृत
https://www.shirazehind.com/2014/04/97.html
जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को वित्त समिति की बैठक में 97 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट स्वीकृत किया गया। यह बजट वर्ष 2014-15 का अनुमानित खर्च है।
कुलपति प्रो.पीयूष रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में अतिथि गृह में वित्त समिति की दो घंटे बैठक चली। इसमें विश्वविद्यालय के खर्च के रूप में 96 करोड़ 74 लाख 64 हजार रुपये अनुमानित खर्च करने की स्वीकृत प्रदान की गई। शिक्षक संघ की मांग पर मार्ग व्यय 200 की जगह 300 रुपये कर दिया गया। सदस्यों ने प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षकों को बाहर जाने के लिए वाहन व्यय संबंधी मांग को अनुमति दी।
इस मौके पर कुलसचिव डा.वीके सिन्हा, निदेशक कोषागार वाराणसी जेपी राय, वित्त अधिकारी अमर चंद्र, परीक्षा नियंत्रक डा.देवराज आदि मौजूद थे।

