अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी
https://www.shirazehind.com/2014/04/blog-post_380.html
जौनपुर: अधिवक्ता समाज का अगुआ तथा सजग प्रहरी होता है। हम वादकारियों को न्याय दिलाने का काम करते हैं। सही मायने में कचहरी हमारी रोजी-रोटी है। हड़ताल तो बहुत ही मजबूरी में होता है। उक्त बातें मुख्य अतिथि बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष व सदस्य हरि शंकर ने शुक्रवार को मड़ियाहूं बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हित के लिए सदैव कंधे से कंधा मिलाकर संघर्षशील रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज जो लोकतांत्रिक माहौल बना है इसके लिए पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने काफी संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज अधिवक्ता समाज की हालत खराब है। हमें अपने कर्तव्य पथ पर रहना चाहिए। जो नहीं करना चाहिए वह हम करते है और जो नहीं होना चाहिए वहीं होता है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, दीवानी के प्रेम शंकर मिश्रा, महामंत्री राधेश्याम निषाद, अवधेश सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों व अधिवक्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि अधिवक्ता अपने कार्य को सुचारू रूप से करें। बार एसोसिएशन तहसील के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। समारोह में उपजिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह, सीओ रामकृष्ण चतुर्वेदी, तहसीलदार केडी शर्मा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया।
अध्यक्ष केके सिंह, महामंत्री वंशराज मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता अनवर, समाजसेवी उमाकांत बरनवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। चुनाव अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह तथा संचालन अच्छे लाल मिश्र एडवोकेट ने किया। इस मौके पर रणबहादुर सिंह, अशोक उपाध्याय, अशोक गुप्ता, कंशलाल यादव, राजबली पटेल आदि मौजूद थे।

