चयनित गांवों में दो दिवसीय अभियान चलाकर किया गया स्क्रैपिंग डे का आयोजन


जौनपुर। परियोजना प्रबन्धक ऊसर भूमि सुधार ने बताया कि परियोजना इकाई जौनपुर में चतुर्थ सुधार वर्ष में चयनित 25 ग्रामों में दो दिवसीय अभियान चलाकर स्क्रैपिंग डे का आयोजन हुआ जहां परियोजना प्रबन्धक व उप प्रबन्धकों द्वारा परियोजना चैकीकला, सहादतपुर, पीताम्बरपुर, चकमहिता, मटियाही, जोगीपुर, जंगीपुर कला व भैंसनी में जाकर किसानों को स्कै्रपिंग डे के बारे में बताया गया तथा सी. श्रेणी की जमीन पर उभरी रेह को खुरचने का विशेष अभियान चलाया गया। साथ ही किसानों को बताया गया कि ऊसर भूमि की ऊपरी सतह पर एकत्रित लवण (नमक) जो भूमि पर सफेद चूने की तरह फैला रहता है, मिट्टी के साथ उस रेह को 2 सेमी नीचे तक खुरचकर खेत से बाहर नाले आदि में डाल देना चाहिये, क्योंकि भूमि की सतह पर एकत्र नमक की मात्रा अधिक होती है जिसके सुधार हेतु अधिक जिप्सम की आवश्यकता पड़ती है। रेह को खुरचने के बाद नमक की मात्रा भूमि में कम हो जाती है। जिप्सम मिलाकर खेत को सुधारा जा सकता है। इस प्रक्रिया से ऊसर के पैच रह जाने की सम्भावना कम होती है। इस क्रिया को करने से प्रथम वर्ष में ही पैदावार अधिक होती है तथा भूमि का पीएच भी कम हो जाता है। उन्होंने जानकारी देते हुये लाभार्थियों को बताया कि प्रक्षेत्र विकास के बाद खेत को कुछ समय के लिये खाली छोड़ दें। कुछ दिन बाद उसमें सफेद लवण ऊपरी सतह पर दिखायी देने लगते हैं। इन सफेद लवणों को 02 सेमी मिट्टी फवड़े से खुरचकर एकत्र कर खेत से दूर खाली स्थान में डाल देते हैं। इसके बाद खेत में पानी भरकर एक सप्ताह बाद फील्ड ड्रेन के माध्यम से पानी को बाहर निकाला जाता है जिससे पानी के साथ मृदा की ऊपरी सतह पर मौजूद नमक व रेह घुलकर पानी के साथ बाहर निकल जाता है। परियोजना इकाई के पीवाई-4 में चयनित 25 ग्रामों के 1200 लाभार्थियों द्वारा स्क्रैपिंग डे के अवसर पर कुल 115.942 हेक्टेयर भूमि पर स्क्रैपिंग किया गया। परियोजना प्रबन्धक डा. आरएल सिंह, उप प्रबन्धक अमरनाथ, टीसीओ ऋषिकेश सिंह, कार्यान्वयन सहायक बनवारी यादव, मोटीवेटर विश्वनाथ यादव द्वारा ग्राम चैकीकला में स्क्रैपिंग डे का आयोजन किया गया।

Related

खबरें 6897308877820585279

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item