मतदान कार्य को बीच में छोड़कर भागने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगा एफआईआर: डीएम
https://www.shirazehind.com/2014/04/blog-post_3633.html
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव कराने हेतु मतदान कामिको को 99 मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मतदान अधिकारी प्रथम को निर्वाचन आयोग द्वारा भेजी गयी फिल्म दिखाकार आडियो विजुवल प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नियुक्त मतदान अधिकारी प्रथम को शुक्रवार को टीडी इण्टर कालेज में दो पालियों में प्रशिक्षित किया गया। 4401 से 6600 तक मतदान अधिकारी प्रथम को भी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी कक्षों में जाकर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि सभी मतदान कार्मिको को मानदेय नकद दिया जायेगा। साथ ही सभी मतदान कार्मिक 11 मई को मतदान केन्द्र के लिये पीठासीन अधिकारी के साथ प्रस्थान कर रात्रि निवास भी करेंगे। मतदान सकुशल सम्पन्न कराकर मण्डी परिषद जौनपुर में ईवीएम सहित सभी सामग्री जमा करने के बाद ही पीठासीन अधिकारी अन्य मतदान कार्मिक को कार्यमुक्त करेंगे। बीच में छोड़कर जाने वाले मतदान कार्मिक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर विभागीय कार्यवाही की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलओ द्वारा हस्ताक्षरयुक्त फोटोयुक्त मतदाता पर्ची से मतदाता मतदान कर सकता है। इसके लिये किसी अन्य विकल्प की आवश्यकता नहीं है। इसी प्रकार सेक्टर मजिस्टेªट अपने क्षेत्र के सभी पीठासीन अधिकारी द्वारा सामग्री जमा करने के बाद ही कार्यमुक्त करेंगे। अधिक से अधिक बसों को अधिग्रहित करके चुनाव में लगाया जायेगा तथा कमी पड़ने पर स्वच्छ ट्रकों को त्रिपाल सहित चुनाव ड्यूटी में लगाया जायेगा। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिको को 13 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से टीडी इण्टर कालेज में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक पीसी श्रीवास्तव, स.म.अधि. तेज प्रताप मिश्र, परियोजना निदेशक सत्येन्द्रनाथ चैधरी, भाष्कर मिश्र, जगदीश प्रसाद शुक्ल, रामबाबू त्रिपाठी सहित 22 जिलास्तरीय एवं मास्टर टेªनरों द्वारा मतदान प्रक्रिया के लिये प्रस्थान से लेकर मार्क पोल, एजेन्ट बनाना, टेण्डर वोट, नोटा, चैलेन्ज वोट, अन्धा या शिथिलांग मतदाता, ईवीएम के बारे तकनीकी जानकारी द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान चलचित्र के माध्यम एवं व्यावहारिक रूप से विस्तार से जानकारी दिया। जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने ईवीएम में बैलेट, कन्ट्रोल यूनिट, कंडीडेट सेट सेक्शन, पीठासीन अधिकारी के दायित्वों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दिया। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि 12 मई को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान सम्पन्न होेगा। मार्क पोल प्रातः 6 बजे एजेण्टों के सामने 50 वोट डाले जायेंगे। सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के एजेण्टों द्वारा मतदान किया जायेगा जिसमें नोटा बटन भी दबाया जायेगा। क्लोज बटन के बाद रिजल्ट बटन दबाकर किस प्रत्याशी को कितना वोट मिला है, दिखाया जायेगा। इसके बाद क्लीयर बटन दबाकर एजेण्टों को ईवीएम में 0 वोट दिखाकर मतदान प्रक्रिया प्रातः 7 बजे से प्रारम्भ की जायेगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्र पर बीएलओ वर्णमाला अक्षर के अनुसार मतदाता सूची लेकर उपस्थित रहेंगे। बीएलओ द्वारा दी गयी पर्ची अथवा निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पहचान पत्र के दिखाने पर मतदान किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा 11 अन्य विकल्प भी दिये गये हैं जिससे मतदाता मतदान कर सकता है। मतदान कर्मचारी मतदान केन्द्र पर किसी व्यक्ति/राजनैतिक दल द्वारा कोई भी आतिथ्य सत्कार नहीं ग्रहण करेंगे। साथ ही 11 मई को तैनाती मतदान केन्द्र पर ही पूरी पार्टी के साथ रात निवास करेंगे।
