छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली


जौनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिये शुक्रवार को नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली गयी जिसमें शामिल बच्चे ‘जागो-जागो मतदाता, भारत देश के भाग्य विधाता’, ‘मतदान करना हमारा अधिकार है’, जन-जन को यही बताना है, 12 मई को वोट देना है’ सहित अन्य नारे लगा रहे थे। इसके पहले नगर पालिका परिषद के प्रांगण में सभी बच्चे एकत्रित हुये जहां से निकलने वाली रैली का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस मौके पर उनके साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल, नगर शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार, प्रधानाचार्य डा. सत्यराम प्रजापति सहित तमाम अधिकारी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरानी बाजार के छात्र/छात्राओं द्वारा रैली निकाली गयी जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक शामिल रहे। रैली का संचालन मु. कलीम सिद्दीकी ने किया।

Related

खबरें 341898999634991034

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item