जौनपुर पुलिस ने जारी किया भयमुक्त वोटिंग कार्ड
https://www.shirazehind.com/2014/04/blog-post_4264.html
जौनपुर। रेलवे पुलिस की निर्भया कार्ड के तर्ज पर जौनपुर पुलिस ने भी आम जनता को भय मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का एक कार्ड जारी किया है। इस कार्ड के एक तरफ लोकसभा चुनाव में भयमुक्त होकर अपने मताधिकार करने का अपील छपा है दूसरी तरफ एसपी से लेकर जिले के सभी थानो के मोबाईल नम्बर लिखे गए है।
पुलिस अधीक्षक हैप्पी गुप्तन ने पुलिस लाइन में एक प्रेसवार्ता में बताया कि यह कार्ड चुनाव डियूटी में तैनात पुलिस के जवान आम जनता को वितरित करेंगे ही साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में जनता के हाथो तक इस पहुंचाया जायेगा। एसपी का मानना है जब हर व्यक्ति के जेब में पुलिस अधिकारियो और थानेदारो के नम्बर होगा तो पीड़ित व्यक्ति या उसके आस पास के लोग पुलिस को आसानी से सूचना दे सकेंगे। जिससे जिले हो रही घटनाओ को रोकने में जनता का सहयोग मिल सकता है।