जौनपुर के हरिवंश सिंह का प्रतापगढ़ पर कब्जा
https://www.shirazehind.com/2014/05/blog-post_6097.html
जौनपुर : क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने अपना दल-भाजपा गठजोड़ के प्रत्याशी के रूप में प्रतापगढ़ सीट पर कब्जा जमा लिया।
खुटहन क्षेत्र के बस्तीबंदगांव के मूल निवासी मुंबई के उद्योगपति हरिवंश सिंह को 1 लाख 67 हजार से अधिक मतों से विजय हासिल की।
श्री सिंह सन् 1998 में मछलीशहर क्षेत्र से सपा उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमाया था लेकिन उन्हें तब सफलता नहीं मिल सकी थी। इस जिले में डेंटल कालेज, पैरा मेडिकल कालेज चलाने वाले श्री सिंह ने चीनी मिल, पावर हाउस व डेयरी उद्योग की स्थापना के प्रयास भी शुरू कर चुके हैं। उनकी इस जीत पर जिले के लोगों ने प्रसन्नता जताई है।