बुद्धं शरणं गच्छामि के उद्घोष से गूंजा शहर

जौनपुर : विश्व गुरु शाक्यमुनि तथागत गौतम बुद्ध की जयंती पर बुधवार को प्रियदर्शी अशोक मिशन द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरा शहर बुद्धं शरणं गच्छामि के उद्घोष से गूंज उठा। यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए खरका स्थित बौद्ध बिहार पर यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर भंते सुमेघ, शत्रुघ्न मौर्य, संजय कुमार मौर्य, परमानंद प्रधान, महेंद्र, सतीश, राम जियावन, रतन चंद्र, मेवा लाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इसी क्रम में भगवान गौतम बुद्ध इंटर कालेज चंबलतारा में जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर राम लक्षन यादव, लालचंद विश्वकर्मा, अशर्फी लाल मौर्य, संतोष कुमार मौर्य आदि ने विचार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य मंगरू राम मौर्य ने भगवान गौतम बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विजय मौर्या, राजधारी, शिव शंकर, रामसिंह, माधुरी मौर्या, रामा देवी आदि मौजूद रहे। संचालन राज करन यादव ने किया।

Related

पर्व 3316531566167218815

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item