नगर में पार्को की स्थिति बदहाल
https://www.shirazehind.com/2014/05/blog-post_7509.html
जौनपुर : नगर के अतिव्यस्ततम इलाकों में दिनभर की भागदौड़ के बाद सुकून के दो पल पाने के लिए पार्क ही एक सहारा होते है। जहां पर लोग सुबह-शाम जाकर शुद्ध पर्यावरण के बीच सुकून के पल बिता सके। मगर प्रशासन की लापरवाही के चलते नगर में पार्को की स्थिति बदहाल हो चुकी है। जिससे लोगों को किसी प्रकार की राहत नहीं मिल रही है।
नगर में करीब आधा दर्जन से भी अधिक पार्क है। जिसमें हुसेनाबाद स्थित सरकारी कालोनी में दो पार्क, सब्जी मंडी स्थित भगत सिंह पार्क है। जिनमें कालोनी के बच्चे सुबह-शाम खेलने पहुंचते थे। वर्तमान स्थिति को देखकर तो जानवर छोड़ इंसान जाना नहीं पसंद करते है। यहां कूड़े-कचरों का भी ढेर भी रहता है। बच्चों के खेलने के लिए बनाए गए संसाधन भी पूरी तरह से खराब हो चुके है। यह हाल तब है जब प्रशासनिक अधिकारियों के नाक के नीचे यह पार्क है। फिर भी इनमें किसी प्रकार का सुधार नहीं हो रहा है।