17 सूत्रीय मांगों को लेकर हुई गेट मीटिंग
https://www.shirazehind.com/2014/06/17.html
जौनपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपद शाखा द्वारा मंगलवार को परिषद हाईकमान के निर्देश पर गेट मीटिंग किया गया जहां उपस्थित कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 17 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा किया। इस मौके पर गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये भवनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही के चलते कर्मचारी अपनी मांग पत्र पर अविलम्ब कार्यवाही न होने की दशा में आन्दोलनात्मक कार्यवाही करने को बाध्य होंगे। सभा का संचालन पूर्व संयुक्त मंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने किया। इस अवसर पर कमला प्रसाद पाण्डेय, उमेश दूबे, दीनानाथ यादव, शशिकांत सिंह, बरसातू यादव, इन्द्रदेव यादव, लालचन्द्र, सत्य प्रकाश खरे, राम अधार, जयनाथ, राज बहादुर, सूर्यदीप मौर्य सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
