बिजली को लेकर दुकानदारों व नागरिकों ने किया चक्काजाम

  जौनपुर। नगर के हरलालका रोड पर लगे ट्रांसफार्मर के जलने एवं आज तक न बदले जाने के विरोध में क्षेत्रीय दुकानदारों सहित अन्य लोगों ने चहारसू-कोतवाली मार्ग पर जाम लगा दिया जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। इतना ही नहीं, सड़क के दोनों तरफ वाहनों सहित राहगीरों की लम्बी कतारें लग गयी। हालांकि बाद में आश्वासन के बाद जाम समाप्त हो गया। मालूम हो कि हरलालका रोड पर सेण्ट्रंल बैंक के सामने ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जो गत दिवस जल गया। इसके चलते क्षेत्र के कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया तथा वहां के लोग रात तो दूर, दिन में भी चैन से नहीं बैठ पा रहे हैं। इतना ही नहीं, बिजली के अभाव में पानी की भी किल्लत उत्पन्न हो गयी जिसके चलते लोग पानी को तरस रहे हैं। इसी से आजिज आकर क्षेत्र के सभी दुकानदारों सहित आस-पास के लोगों ने चहारसू-कोतवाली मार्ग पर चक्काजाम कर दिया जिससे आवागमन ठप हो गया। जाम व विरोध प्रदर्शन की जानकारी होने पर पहुंचे शहर कोतवाल ने आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 5268450766416623299

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item