दो माह पहले अपहरण की गई छात्रा का अभी तक नही लगा सुराग

 जौनपुर के सरपतहां थानाक्षेत्र में दो महीने पहले घर से इम्तेहान देने निकली एक छात्रा का अपरहरण हो गया। छात्रा के परिवार के लोग पुलिस से शिकायत करते हुए उन्हें सिर्फ दुत्कार मिलती। थक हार कर आज छात्रा के परिवार के लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे और वहां इंसाफ के लिए गुहार लगाई।
आंखों में आंसू लिए पुलिस वालों की चैखट पर माथा रगड़ रही यह सरपतहां थानाक्षेत्र के लम्हियाडीह गांव निवासी एक मां है। इस मां की बेटी दो महीने पहले घर से बीए की परीक्षा देने निकली लेकिन आज तक वापस नहीं आ सकी। परिवार के लोगों ने थाने में कई बार शिकायत की। जिन पर शक था उनके नाम भी बताए, लेकिन आरोपियों की कोई धरपकड़ नहीं की गई। हारकर परिवार के लोग एसपी से शिकायत करने पहुंचे।
ऐसा नहीं है कि छात्रा के गायब होने की सूचना पुलिस को पहले से नहीं थी। बकायदा गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है, लेकिन पुलिस दो महीने से अब तक आरोपियों के मोबाइल को ही ट्रेस कर रही है।
छात्रा के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला न दर्ज कर गुमशुदगी का मुकदमा लिख लिया। पीडि़त परिवार चिल्लाता रहा लेकिन न ही छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही उसका कोई सुराग ही लग सका। 

Related

खबरें 8375659846974722068

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item