महिलाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करना ही लक्ष्य हैः डा. शकुंतला

जौनपुर। अच्छी शिक्षा प्रदान करना ही पहला लक्ष्य है। आज गांव में तमाम ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें थोड़ी सी टेªनिंग देकर गांव की कई गर्भवती महिलाओं की जान बचायी जा सकती है। उन महिलाओं के लिये यह एक सुनहरा अवसर है कि वे आयें और लाभ उठाते हुये कम फीस में कुशल शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण लेकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। उक्त बातें कालेज की प्रबंध निदेशिका डा. शकुंतला यादव ने मंगलवार को कालेज परिसर में पत्र-प्रतिनिधियों से हुई वार्ता के दौरान कही। उन्हांेने बताया कि अवध पैरामेडिकल कालेज पचहटियां (आजमगढ़ मार्ग) के प्रांगण में 15 जून को विशाल पैरामेडिकल कैरियर मेले का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जिसका शुभारम्भ प्रातः 8 बजे से होगा। उन्होंने कहा कि कहा कि मेले में स्टाफ नर्स, सहायक स्टाफ नर्स, नेत्र परीक्षक, फिजियोथेरापी के अलग-अलग स्टाल होंगे जहां उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा मेले में आये छात्र/छात्राओं को उन पाठ्यक्रम की उपयोगिता के बारे में बताया जायेगा। उन्होंने बताया कि उस दिन मेले में आये छात्र/छात्राओं से पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये कोई रजिस्टेªशन शुल्क नहीं लिया जायेगा तथा निर्धारित फीस में 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जायेगी।

Related

खबरें 3890352722132252173

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item