भाजपा ने खोला जनसम्पर्क कार्यालय
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_696.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह एडवोकेट ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जिला मंत्री मानिक चन्द्र सेठ के ओलन्दगंज स्थित आवास पर पार्टी का जनसम्पर्क कार्यालय खोला गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता सूचनाओं का आदान-प्रदान इस कार्यालय के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह और अन्य पदाधिकारीगण कार्यालय पर सायंकाल 6 बजे से उपस्थित रहेंगे।

