बरसात से पूर्व ही खुली नगर पालिका की कलई, नखास में सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_4537.html
जौनपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 1 (नखास) में बरसात से पहले ही पालिका प्रशासन की कलई खुल गयी। हालत यह है कि सड़क पर नाली का पानी बह रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि यह कोई आज की समस्या नहीं है, बल्कि आयेदिन इस समस्या से जूझना पड़ता है। आने-जाने वाले लोग नाक बंद करके जा रहे हैं। इतना ही नहीं, देर से कूड़ा उठना तो कर्मचारियों की आदत में शुमार है। लोगों का कहना है कि अब तो जौनपुर के सांसद डा. केपी सिंह का आवास इसी मोहल्ले में है लेकिन सफाई कर्मियों की आदत में कोई बदलाव नहीं पड़ा। वह हमेषा की तरह देर से नाली की सफाई, कूड़ा उठाने का कार्य करते हैं। लोगों की इस शिकायत को सुनने के उपरांत हल्का जमादार मोहम्मद षमीम का कहना है कि सड़क के बीचोंबीच नाली के अंदर कुछ ऐसी चीज फंस गयी है जिसे निकालने के लिये 3 दिन से प्रयास किया जा रहा है लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा उन्होंने सफाईकर्मियों की भी कमी बतायी। फिलहाल इससे मोहल्ले में आयेदिन सफाईकर्मियों की लापरवाही उजागर होती है। कहीं देर से कूड़ा उठाया जाता है तो कहीं नाली की सफाई समय से नहीं की जाती जिससे नालियां जाम हो जाती हैं और लोग इस समस्या से जूझते हैं। मोहल्ले के दुकानदार अषोक जायसवाल का कहना है कि सफाईकर्मियों की लापरवाही से हमेषा गंदगी रहती है। समाजसेवी नन्हे पाण्डेय का कहना है कि लापरवाही का आलम यह है कि 11 बजे के बाद सफाईकर्मी नाली से कूड़ा निकालते हैं और 12 बजे के बाद उसे उठाते हैं जिससे नालियों में कचड़ा फंस जाने से नालियां जाम हो जाती हैं। दुकानदार संजय कुमार का कहना है कि नालियां जाम होने से दुकान के सामने नालियां के कीचड़युक्त पानी जमा हो जाते हैं जिसके चलते दुकानदारी प्रभावित होती है और ग्राहक दुकान पर आने से कतराते हैं। अधिवक्ता विनय मौर्य का कहना है कि आधे सड़क तक नाली का पानी जमा होने से दुर्गंध आता है जिसके चलते लोग नाक बंद कर आते-जाते हैं। फिलहाल पालिका प्रषासन की लापरवाही से मोहल्लेवासियों सहित दुकानदारों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

