वेतन विसंगतियां हुई दूर शिक्षको ने यूपी सरकार को दी बधाई

​जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक जिला संयोजक अरविंद शुक्ल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में हुई। बैठक में राज्य सरकार के द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों की वेतन विसंगति दूर कर दी गयी है एवं शिक्षकों को 30 दिन के अंदर विकल्प देने का मौका दिया गया है। इस सम्बंध में शासनादेश जारी होने पर शिक्षकों ने राज्य सरकार को बधाई दी एवं इसे शिक्षकों ने संघर्ष का परिणाम बताया। मौजूदा समय में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को 4600 ग्रेड पे तथ उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्र. अ. को 4800 ग्रेड पे वेतन दिया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालयों में एक जनवरी 2006 से पहले प्र.अ. 4600 ग्रेड पर न्यूनतम मूल वेतन 17140 तथा 4800 ग्रेड पे पर 18150 रूपये दिया जा रहा था। इसके बाद पदोन्नति पाने वाले को सरकार ने यह कहकर न्यूनतम वेतन का लाभ देने से मना कर दिया कि यह लाभ सीधी भर्ती के शिक्षकों के लिए है। इसलिए जिनका निर्धारण छठे वेतनमान में सीधे 4600 अथवा 4800 ग्रेड वेतन में हुआ है उनको न्यूनतम वेतन का लाभ दे दिया जाय जबकि एक जनवरी 2006 के बाद पदोन्नति पाने वाले शिक्षक 4200 से 4600 अथवा 4600 से 4800 में पदोन्नति हुए या चयन वेतनमान मिला, उनको मात्र एक वेतन वृद्धि व ग्रेड वेतन के लाभ का अंदर दिया गया जो न्यूनतम 17140 व 18150 से कम है। बैठक में अरविंद शुक्ल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इससे जनपद के हजारों शिक्षकों को दो हजार से 35 सौ रूपये का फायदा होगा जो शिक्षक इससे वंचित होंगे उनके लिए संघर्ष चलता रहेगा क्योंकि संघर्ष एक सतत् प्रक्रिया है। बैठक में वीरेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, साजेश सिंह, रविचंद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, रामदुलार यादव, शिवेंद्र सिंह, प्रमोद दुबे, चंद्रप्रकाश मिश्र सहित जनपद एवं ब्लाक इकाई के सदस्य मौजूद रहे। 

Related

खबरें 4196595673156189436

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item