जौनपुर में बनाए जाएंगे 29 चेकडैम

 जौनपुर : गिरते भू-जल स्तर को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में 29 चेकडैम बनाने का निर्णय लिया है। लघु सिंचाई विभाग से बनाए जाने वाले इन चेकडैम के लिए स्थान निर्धारित कर लिया गया है। कार्य शुरू कराने के लिए इस बार ई टेंडर के माध्यम से कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा। जिसके लिए विभागीय प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली गई है।
सेंट्रल वाटर बोर्ड के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जिले के सात ब्लाकों में भू-जल स्तर गिरने की बात सामने आई। रिपोर्ट के आधार पर बक्शा, सिरकोनी, करंजाकला, केराकत, बदलापुर, धर्मापुर, महराजगंज ब्लाकों को डार्क ब्लाक घोषित कर दिया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की नई बोरिंग पर इन ब्लाकों में रोक लगा दिया गया।
भू-जल स्तर को सुधारने के लिए शासन ने चेकडैम निर्माण कार्य कराना शुरू किया। जिसके क्रम में चालू वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के तहत 29 चेकडैम बनाने के लिए शासन से अनुमति मिली। विभाग ने उक्त चेकडैम को चार डार्क ब्लाक में बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए स्थान का चयन भी कर लिया। शासनादेश के मुताबिक इस बार मनरेगा के तहत चेकडैम निर्माण में काम नहीं कराया जाएगा।

Related

खबरें 5809127432976342275

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item