बस से कुचलकर युवक की मौत

 जौनपुर : सिंगरामऊ बाजार में मंगलवार को रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत हो गई। वहीं जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए।
सिंगरामऊ बाजार के पश्चिमी छोर पर स्थित महाविद्यालय के सामने मुकेश बिंद (20) निवासी मरगूपुर थाना बदलापुर रोडवेज बस से उतर रहा था। इसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी और वह पहिया के नीचे आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
शाहगंज के तरसा (रामनगर) निवासी श्याम बहादुर यादव का पुत्र वीर बहादुर यादव मार्शल की चपेट में आकर घायल हो गया। केराकत के कुसैला मोड़ पर मोटर साइकिल से गिरकर निर्मला देवी निवासी कुकरौधा घायल हो गईं।

Related

खबरें 2382329862097016395

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item