समस्याएं दूर न हुई तो होगा प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_2081.html
बदलापुर (जौनपुर) : भारतीय जनता पार्टी विधानसभा बदलापुर के
कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम शिव सिंह
को सौंपा। लोगों ने चेतावनी भी दी कि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का
निराकरण नहीं किया गया तो एक जुलाई को धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
जिला मंत्री एवं विधानसभा प्रभारी पंकज मिश्र के नेतृत्व में भाजपाइयों ने एसडीएम से कहा कि बदलापुर में बिजली आपूर्ति की दशा बद से बदतर है। महज दो से चार घंटे आपूर्ति हो रही है वह भी लो वोल्टेज की शिकार है। लोगों ने एक स्वर से बिजली रोस्टर को बदलकर दिन में 11 से चार बजे तक व रात में 11 से 4 बजे तक करने की आवाज बुलंद किया। इसके अलावा नहरों में पानी न आने से नहर आश्रित किसान चिंतित हैं।
शीघ्र पानी छोड़े जाने की मांग किया। साथ ही सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक के न रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो रैबीज इंजेक्शन के नाम पर धन उगाही की जा रही है जिसे बंद किए जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई।
ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, साहब लाल रजक, गृहेंद्र तिवारी, धनंजय सेठ, संतोष निगम, हरीलाल मोदनवाल आदि रहे।