यातायात सुगम बनाने की पहल तेज

 जौनपुर : नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने पहल तेज कर दिया है। मड़ियाहूं पड़ाव पर डिवाइडर लगाकर वाहन व ठेलों को दूर कर दिया गया है। कई प्रमुख मार्गो पर वाहनों के कुशल संचालन के लिए डेलीनेटर लगाए गए हैं। कई अन्य स्थानों पर अवरोधक लगाकर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह काम लखनऊ से आई टीम कर रही है।
इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई। पुलिस अधीक्षक पवन कुमार के निर्देशन में यातायात पुलिस के साथ टीम ने सबसे पहले मड़ियाहूं पड़ाव पर काम शुरू किया। रोड के किनारे दोनों तरफ खड़े होने वाले वाहनों तथा ठेलों को पटरियों से बाहर कर निर्धारित स्थान दे दिया गया।
उधर मछलीशहर तथा बदलापुर पड़ाव पर भी अवरोधक लगाकर वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलीचाबाद तिराहा व केराकत रोड पर सेवईनाला पर डेलीनेटर की व्यवस्था की गई है। यहां पुलिया संकरी होने के कारण दुर्घटना से बचाने के लिए ऐसा किया गया है। सीओ यातायात सर्वजीत शाही ने बताया कि नगर के अन्य इलाकों जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, कचहरी रोड आदि पर भी मुकम्मल इंतजाम किए जाएंगे। सद्भावना पुल के दक्षिणी छोर पर पुलिस बूथ की भी व्यवस्था की जाएगी।

Related

खबरें 3285056169712656564

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item