आत्मदाह की धमकी पर मिला न्याय

 मछलीशहर (जौनपुर) : न्याय पाने की आस में उच्च न्यायालय तक पहुंचने पर जो बात न बनी वह आत्मदाह की धमकी देने पर बन गई। हरकत में आए अधिकारियों ने भारी भरकम फोर्स के साथ सोमवार को करियाव में पैमाइश कर पत्थरगड़ी करा दिया।
उक्त गांव निवासी देवेंद्र सिंह अपनी भूमिधरी आबादी की पैमाइश कराने के लिए कई वर्षो से दर-दर भटक रहे थे। आदेश निर्देश के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। आखिरी बार तीन जून को एसडीएम ने आदेश जारी किया। आदेश के बावजूद तहसील प्रशासन ने पत्थरगड़ी नहीं करवाई और न ही आख्या दिया। इसके बाद फरियादी जिलाधिकारी के सामने तहसील दिवस में जाकर आत्मदाह करने की चेतावनी दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन को तत्काल पैमाइश कर पत्थरगड़ी कराने का आदेश दिया था। जिसके बाद अधिकारियों में खलबली मच गई।
सोमवार को तहसीलदार ज्ञानचंद्र गुप्त व सीओ बृजमोहन सिंह व मीरगंज पुलिस के साथ पैमाइश कर पत्थरगड़ी कराए।

Related

खबरें 5837636133692343939

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item