रमजान माह में हो चाक-चौबंद व्यवस्था

 जौनपुर : मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान माह 30 जून से शुरू हो रहा है। इस पवित्र माह में चाक-चौबंद व्यवस्था हेतु मरकजी मुहर्रम कमेटी ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस माह में मुस्लिम बंधु इबादत जोश-खरोश के साथ करते हैं तथा रोजा रखते हैं। रात में तराबीय पढ़ते हैं तथा सारी रात नमाज व तेलावत करते हैं। ऐसी स्थिति में रोजेदारों के धार्मिक अनुष्ठान में कोई समस्या न हो इसलिए समुचित व्यवस्था की जाए।
प्रमुख मांगों में रमजान में विद्युत आपूर्ति निर्बाध कराई जाए। मस्जिदों, इबादतगाहों के आस-पास व नाली की सफाई करने के साथ ही चूने का छिड़काव किया जाए। पानी की आपूर्ति व स्ट्रीट लाइट पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुसलमानों के पहले इमाम तथा मोहम्मद साहब के उत्तराधिकारी हजरत अली के शहादत की याद में निकाले जाने वाले जुलूसों व 19, 20 व 21 रमजान पर विशेष तौर पर जुलूस के मार्गो की सफाई व्यवस्था, पानी की आपूर्ति व पुलिस फोर्स की व्यवस्था कराई जाए। 21 रमजान को मोहम्मद साहब के उत्तराधिकारी व मुसलमानों के पहले इमाम हजरत अली के शहादत के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए। अलविदा जुमा के दिन मस्जिदों के बाहर सड़कों पर भी जहां-जहां नमाज पढ़ी जाती है, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था कराई जाए।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष सै.शहेन्शाह हुसैन रिजवी, अजहर आजमी, सै.सलमान अब्बास, ताजुल हसन एडवोकेट, नश्तर अली, रजा अब्बास, आदिल हुसैन, कयूम अंसारी, अली अरशद एडवोकेट, रिजवान हैदर खान, अनवर अब्बास, बेदार हुसैन आदि मौजूद रहे।

Related

खबरें 2031401764733721980

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item