जगन्नाथ मंदिर का तीसरा भण्डारा 30 जून को

 जौनपुर। नगर के उर्दू चैराहा स्थित श्री जगन्नाथ जी मंदिर पर तीसरा विशाल भण्डारा एवं भजन संध्या का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जो 30 जून की सायं 6 बजे से शुरू होकर प्रभु की इच्छा तक चलेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति ने बताया कि 29 जून दिन रविवार को प्रातः 9 बजे से श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ होगा तथा उसी दिन सायं 4 बजे से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो नगर भ्रमण करते हुये भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाआरती के साथ समाप्त हो जायेगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ श्रीकृष्ण, बलराम एवं बहन सुभद्रा का सिंहासन शामिल रहेगा। साथ ही हाथी, घोड़ा, ऊंट के अलावा डीजे, ढोल, ताशा सहित ध्वज पताका शामिल रहेगा। आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

Related

खबरें 2839243348067417544

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item