शर्म नही आती तुम लोग तनख्वाह लेते हो एक लाख से डेढ़ लाख रूपये , चूसते हो मरीजों का खून !

 जौनपुर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई आज शाहगंज क्षेत्र में विकास कार्यो की जमीनी हकीकत से रु ब रु होने के लिए गए हुए थे। रसूलपुर गांव में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुन रहे थे इसी बीच जनता द्वारा बताया गया कि सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवा लिखी जाती है। इसपर जिलाधिकारी ने शाहगंज चिकित्सालय का  आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दरम्यान कई मरीजों से दवा इलाज के बारे में जानकारी लिए तो मरीजों ने बताया कि यहाँ पर मरीजों से सुविधा शुल्क लिया जाता है जाँच बाहर से करायी जाती है यह सुनकर डीएम के तेवर तल्ख हो गए वो गुस्से में डाक्टरों से बोल पड़े शर्म नही आती तुम लोग सरकार से तनख्वाह लेते हो एक लाख से डेढ़ लाख रूपये इसके बाद भी गरीबो से पैसा वसूलते हो।  
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज का आकस्मिक निरीक्षण में प्रियंका का एक्सरे अस्पताल से न करके महेन्द्र यादव एक्सरे टेक्निशियन ने प्राइवेट चिकित्सक कृपाशंकर यादव के यहां से कराया तथा एक्सरे रिपोर्ट में हड्डी क्रेक होने पर प्लास्टर करने के लिए सारा सामान भक्तभोगी से बाहर से मंगाने के बावजूद प्लास्टर न करने के लिए महेन्द्र सिंह को चार्जसीट एवं अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 पी.एन.रावत को दिया।

Related

खबरें 8051263118066886236

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item