48 घंटे से ठप है विद्युत आपूर्ति

जौनपुर : ट्रांसफार्मर फुंकने से मड़ियाहूं नगर के आधे हिस्से में विद्युत आपूर्ति ठप रही। वहीं मामूली खराबी के चलते नगर के फीडर नंबर एक की बिजली रातभर गुल रही। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार की रात हवा के झोकों के कारण नगर के कृषि भवन के सामने से गुजरे 11000 व 440 वोल्ट के तार आपस में स्पर्श कर रहे थे। जिसके चलते बार-बार व्यवधान आ रहा है। खोजबीन के बाद खराबी न मिलने पर आपूर्ति बंद कर दी गई। सुबह 10 बजे कारण पता लगने के बाद विभाग द्वारा 440 वोल्ट तार को नीचे किया गया है। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
मड़ियाहूं के सदरगंज में लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से सदरगंज, महतवाना, गोलाबाजार, मिर्दहां, गंज, कजियाना, मिश्राना आदि मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति की जाती है। दो दिन पूर्व उक्त ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिसके चलते लोग गर्मी में बेहाल हो गए। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो को हुई। नगरवासियों ने बताया कि तीन माह के भीतर यहां का ट्रंसफार्मर दूसरी बार फुंक गया। विभाग न तो अवैध कनेक्शनधारकों पर अंकुश लगा पा रहा है और न ही ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि हो रही है।

Related

खबरें 3225966279464235622

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item