खुटहन के नाले में मिली अज्ञात युवक की लाश

  जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव के पास स्थित नाले में रविवार को एक अज्ञात युवक की लाश उतराई मिली जिसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अमरजीत बिन्द रविवार को नाले में मछली पकड़ने गया जहां देखा कि एक युवक की लाश उतराई हुई है। इस पर उसने ग्राम प्रधान हरिराम को अवगत कराया तो उन्होंने थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र मिश्र को बताया। वे हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को किसी तरह नाले से बाहर निकलवाया और काफी देर तक उसकी शिनाख्त न होने पर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या करके शव को यहां नाले फेंक दिया गया होगा। लगभग 32 वर्षीय मृत युवक के शरीर पर काले-नीले रंग की जींस, अण्डरवियर, बनियान व चेकदार नीले शर्ट के पाकेट में 15 सौ रूपये नगद मिला। वहीं क्षेत्राधिकारी बदलापुर मौके पर पहुंचकर मुआयना करते हुये उच्चाधिकारियों को अवगत कराये।

Related

खबरें 6716063425252723864

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item