प्रेमिका बरामद , प्रेमी हुआ फरार
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_7516.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के कोकना गांव से गत दिवस एक छात्रा को भगा ले गया युवक तो अब भी फरार है लेकिन युवती को पुलिस ने बरामद करते हुये परिजनों को सौंप दिया। हालांकि चर्चा है कि युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा हुआ है। मालूम हो कि उक्त गांव निवासी मनीष तिवारी पड़ोसी गांव की बीए की छात्रा रीना को बीते 12 मई को घर से भगा ले गया था। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुये युवक पर भगाने का आरोप लगाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को पिलकिछा चैराहे से कहीं भागने की फिराक में खड़ी छात्रा को पकड़ लिया गया जबकि युवक फरार हो गया। हालांकि चर्चा है कि युवक भी पुलिस पकड़ में आ गया है लेकिन पुलिस अनभिज्ञता जता रही है। फिलहाल पुलिस छात्रा को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

