अभाविप ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में आये दिन हो रहे सामूहिक दुष्कर्म व हत्या से बिगड़ती कानून व्यवस्था के संदर्भ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित किया। इस मौके पर जिला संयोजक रमेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटनाओं से समाज के लोगों का विश्वास कानून से उठता नजर आ रहा है। जिला सह संयोजक प्रशांत उपाध्याय ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में नारी को मां का दर्जा दिया जाता था। इसे फिर से कायम करने की आवश्यकता है। नगर सह मंत्री नितेश सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं को देखते हुये ऐसा लगता है कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। इस अवसर पर नगर कार्यकारिणी सदस्य राज सिंह, अभिषेक तिवारी, विशाल मौर्या, विकास, बीनू, रवि, शुभम सिंह, टोनी पाण्डेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

खबरें 7404550800120701949

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item