सपा की गुण्डई के विरोध में भाजपाजनों ने फूंका पुतला

जौनपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी द्वारा किये गये उत्पात, तोड़फोड़, मारपीट व गुण्डागर्दी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परविन्द चैहान के नेतृत्व में रविवार को सपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर सदर विस प्रभारी आशीष गुप्ता आशू ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह अनैतिक राजनीति इनके असली रूप की सामने लाती है। भाजपा के संस्कारित कार्यकर्ता इस अनैतिकता को कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। नगर महामंत्री गौतम गुप्ता ने कहा कि जिस तरह सपा कार्यकर्ता अपनी गुण्डागर्दी से जनता व प्रशासन पर दबाव बनाना चाहती है। इसका जवाब जनता इन्हें आने वाले विस चुनाव में देगी। अन्त में जिला मंत्री मानिक चन्द्र सेठ ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर महेश जायसवाल, विनीत अग्रवाल, अभिषेक सिंह, प्रीतम सिंह, भीम सिंह, प्रशांत सिंह, मोहनीश शुक्ल, मिशेल सिंह, अंकित सिंह, राहुल श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

खबरें 4517274569253061756

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item