जब घुटने के बल अखबारों के दफ्तर में पहुंचे नेताजी !
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_27.html
जौनपुर। डीएम सुहास एल वाई इन दिनों जंग खा चुके सरकारी मशीनरियो को चुस्त दुरुस्त करने के लिए अचानक दफ्तरों में छापेमारी शुरू किया है । इस दरम्यान कार्यालय छोड़ कर नदारत रहने वाले अधिकारियो और कर्मचारियों का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टी करण मांगने और विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश दे रहे है । डीएम के सख्त रवैये के कारण अधिकारियो और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है ।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यवाही से नाराज होकर दो दिन पूर्व एक प्रमुख कर्मचारी संघ ने एक आपात कालीन बैठक किया । बैठक में कर्मचारी नेताओ ने निर्णय लिया कि हम लोग 10 बजे से 5 बजे तक कार्यालय में काम तो करेंगे उसके बाद दफ्तर में या अधिकारियो के आवास पर कोई काम नही करेंगे । इस प्रस्ताव की प्रेस विज्ञप्ति अखबार के दफ्तरों में भेज दिया गया। जब इसकी भनक जिलाधिकारी को लगी तो उन्होंने एक अधिकारी के माध्यम से संघ के जिला अध्यक्ष को अपने आवास पर बुलावा कर जमकर क्लास लिया । नेताजी डीएम आवास से निकलने के बाद सीधे अख़बार के दफ्तरों में पहुंचकर अपनी प्रेस रिलीज वापस मांगने के साथ इस खबर न छापने की विनती करने लगे । फ़िलहाल सभी अख़बार वालो ने उनकी विज्ञप्ति वापस तो कर दिया लेकिन चुटकी भी खूब लिया ।