हत्याअरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

 जौनपुर जिले की खेतासराय पुलिस नें आज सूबह रेलवे स्टेशन के पास सें हत्या आरोपी पिता पुत्र के गिरफ्तार जेल भेज दिया है। यह हत्या शाहापुर गांव में जमीनी विवाद के कारण 13 जून की शाम हुई थी।
खेतासराय थाना क्षेत्र कें शाहापुर गांव में बीते 13 जून को जमीनी विवाद के कारण जमकर मारपीट हुआ था। इस वारदात में अपने बहन के घर आया आजमगढ़ जिले का निवासी रविन्द्र विन्द बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसका उपचार बीएचयू वाराणसी में चल रहा था इसी बीच 17 जून को उसकी मौत हो गयी। पुलिस द्वारा इस मामले में लापरवाही बरतनें से गुस्साये लोगों नें खेतासराय चैराहे पर 18 जून को शव रखकर चक्का जाम कर दिया था। ग्रामीणों के आन्दोलन के दबाव में आकर मौके पर ही चार लोगों के खिलाफ धारा 304 के तहत एफआईआर दर्ज हुआ था। आज पुलिस ने इस मामलें में दो आरोपी बासदेव विन्द और कर्मराज विन्द को उस समय गिरफ्तार किया जब वे दोनों किसी ट्रेन से भागने के फिराक में थे। इस मामलें आरोपी धर्मराज और महेन्द्र फरार है।

Related

खबरें 7588437983676765015

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item