ट्रेन में उचक्कों ने बैग से डेढ़ लाख के आभूषण उड़ाया

 खेतासराय(जौनपुर)।ट्रेनों में उचक्कों और अराजकतत्वों की सक्रियता इस कदर बढ़ गयी है कि सफ़र करते समय कोई भी यात्री सुरक्षित नहीं है।मुम्बई से घर लौटते समय ट्रेन में मानवाधिकार के ब्लाक अध्यक्ष फूलचन्द्र गुप्ता के बैग से उचक्कों ने डेढ़ लाख के आभूषण पर अपना हाथ साफ कर लिया। शाहगंज जीआरपी चौकी में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फूलचंद्र गुप्ता अपनी पुत्री और पुत्र के साथ मुम्बई से फैजाबाद जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन से घर खेतासराय आ रहे थे। मानीकला हाल्ट के पास ट्रेन पहुँचने पर वह खेतासराय स्टेशन पर उतरने की तैयारी करने लगे। इस दौरान उचक्कों ने बैग के अन्दर रखे पुत्री के सोने चांदी के जेवरात उड़ा लिया। घर पहुँचने पर जब बैग खोले तो अन्दर ब्लेड से कटा देख होश उड़ गए। अन्दर पर्स में रखे जेवरात पर्स समेत गायब थे। जिसकी कीमत डेढ़ लाख से ऊपर बतायी जा रही है।

Related

खबरें 4114988245213326488

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item