जफराबाद रेलवे क्रासिंग के बंद बैरियर में घुसा टवेरा चालक
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_3514.html
जौनपुर। ‘सावधानी हटी-दुर्घटना घटी।’ यह स्लोगन लिखा बोर्ड हर रेलवे स्टेशन के आस-पास, रेलवे क्रासिंग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में टंगा रहता है लेकिन इसके बावजूद भी लोग सावधानी हटा लेते हैं जिसके चलते उनके साथ दुर्घटना घट जाती है। वैसे तो जनपद में डेढ़ दर्जन मानवरहित रेलवे क्रासिंग हैं जहां से आने-जाने वाले लोग इधर-उधर देखकर क्रासिंग पार करते हैं लेकिन जिस रेलवे क्रासिंग पर बैरियर लगा रहता है, वहां तो लोगों को बैरियर खुलने का इंतजार करना चाहिये। ऐसे में कुछ लोग बंद बैरियर को पार करना चाहते हैं जिनमें पैदल की बात दूर, साइकिल, मोटरसाइकिल वाले भी पार करना चाहते हैं लेकिन जफराबाद रेलवे स्टेशन वाले रेलवे क्रासिंग पर गुरूवार को ऐसा नजारा देखने को मिला जो हैरतअंगेज करने वाली है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो किसी टेªन के आने की सूचना पर गेटमैन द्वारा रेलवे क्रासिंग का बैरियर गिराया जा रहा था कि तभी एक टवेरा नम्बर यूपी 65/6977 का चालक अपनी मनबढ़ई दिखाते हुये बैरियर के बंद होते-होते अंदर आ गया लेकिन तब तक दूसरे छोर का बैरियर भी बंद हो गया। ऐसे में वह दोनों बैरियर के बीच में आ गया कि तभी टेªन भी आ गयी। यह तो संयोग रहा कि रेलवे टैªक व बैरियर के बीच काफी दूरी थी जिसके चलते टवेरा को खड़ा करने में जगह मिल गया, अन्यथा किसी बड़ी अनहोनी से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। न जाने क्यों लोगों को इतनी जल्दी रहती है कि बंद बैरियर के बावजूद भी रेलवे क्रासिंग पार करना चाहते हैं। पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल वाले तो अक्सर पार हो जाते हैं लेकिन आज इस चार पहिया वाहन द्वारा इस तरह की हरकत तो मौत को आमंत्रण देने वाला कार्य है।
