जिले की कानून-व्यवस्था को जानने के लिये डीएम ने की बैठक

  जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों, थानाध्यक्षों, निरीक्षकों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा किया जहां कहा कि तहसील व थाना दिवस जनपद स्तर पर प्राप्त शिकायती पत्रों की सुनवाई प्राथमिकता के अधार पर किया जाय। थानों पर जो फरियादी प्राथमिकी दर्ज कराने आये, उसे तत्काल दर्ज करें। यदि कोई गलत आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराने आता है तो उसके खिलाफ कारवाही की जाय। प्रत्येक थानाध्यक्षों व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि उपनिरीक्षकों व सिपाहियों को संवेदनशील बनायें तथा जनता के प्रति अच्छे व्यवहार करें। सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों को श्री एलवाई ने निर्देशित किया कि मोबाइल 24 घण्टे खुले रखेंगे। कुछ निरीक्षक व सिपाही माफियाओं के साथ साठ-गांठ कर अवैध काले धंधे में लिप्त रहते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ आरक्षी अधीक्षक को गोपनीय कार्यवाही के लिये सूचना दंेगे। प्रत्येक थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षक इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि उनके थाने में तैनात उपनिरीक्षक एवं सिपाही किसी अवैध गतिविधि लिप्त नहीं हैं। विगत कुछ माह के स्थानीय अभिसूचना इकाई के कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की जायेगी। शासन के निर्देशानुसार अवैध खनन पर प्रतिबन्ध हैं। सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया कि किसी भी हालत में अवैध खनन न होने पावें। वाहनों, ठेलों, दुकानों से अवैध गुण्डा वसूली करने वालों के खिलाफ सम्बन्धित थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षक कठोर कार्यवाही करें तथा इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दें। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में तत्काल कार्यवाही करें, अन्यथा सम्बधित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही की जायेगी। जमीन सम्बधित विवादों में पुलिस व राजस्व की टीम गठित कर उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी तत्काल कार्यवाही करायें। समय-समय पर मीडिया को भी जानकारी दें। इस अवसर पर अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, ग्रामीण प्रद्युन सिंह, अपर जिलाधिकारी राधेश्याम सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related

खबरें 756445065153259129

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item