बीएड छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति को डीएम से मिले छात्र

जौनपुर। बीएड छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने से क्षुब्ध छात्रों का एक प्रतिनिधिमण्डल सोमवार को कलेक्टेªट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वाले छात्र कुटीर महाविद्यालय चक्के के छात्र हैं जिनका आरोप है कि वे छात्रवृथ्त एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु समस्त आवश्यक प्रपत्र के साथ आवेदन पत्र भरकर विद्यालय में जमा किये लेकिन आज तक उनकी धनराशि उनके खाते मतें नहीं आयी जबकि अन्य महाविद्यालयों के छात्रों की छात्रवृत्ति उन्हें मिल गयी है। इसको लेकर पूर्व में 2 बार शिकायत किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। आज जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करने वालों में धर्मेन्द्र दत्त उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, पूर्णेन्द्र शेखर ओझा, निलेश चैबे, सर्वेश प्रसाद, अरूण यादव, कौशल कुमार, विवेक सोनी, मनीष चैबे, वीरेन्द्र मिश्र, विशाल कुमार मिश्रा, मिठाई लाल, मान सिंह सहित अन्य छात्र प्रमुख रहे।

Related

खबरें 6604427025775261798

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item