हाईस्कूल व इण्टर उत्तीर्ण छात्रों के लिये होगी प्रतियोगी परीक्षा

जौनपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की बैठक स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज मडि़याहूं में हुई जहां एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में जनपद के दोनों प्रत्याशियों को जिताने के लिये समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुये कृषि विषय वस्तु विशेषज्ञ शारदा प्रसाद सिंह ने कहा कि धान की खेती व कृषि से सम्बन्धित जानकारी के लिये किसान उनकी सेवा ले सकते हैं। जिला प्रभारी लवकुश पटेल एडवोकेट ने कहा कि एक मजबूत संगठन से ही समाज को सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष शोभनाथ सिंह पटेल ने बताया कि हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण बच्चों की प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जायेगी। बैठक का संचालन लवकुश पटेल ने किया। इस अवसर पर देवानन्द पटेल, रामचन्द्र, श्याम प्यारी देवी, लालती देवी, प्रमिला देवी, दयाशंकर, स्वामीनाथ, सुबाष चन्द्र, नागेन्द्र कुमार, डा. चन्द्रेश पटेल, शेष नारायण, लालता प्रसाद, छोटे लाल, दिनेश कुमार, शिवशंकर सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 731010663975921404

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item